{"_id":"59b025574f1c1bee7f8b460b","slug":"150471613416-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन मंदिर तोडने पर क्षेत्र के लोगों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन मंदिर तोडने पर क्षेत्र के लोगों ने जताया आक्रोश
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। ऋषिकेश-धरासू हाईवे पर बेमुुंडा स्थित प्राचीन पित्रेश्वर महादेव के उजाड़े गए मंदिर का कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने मंदिर तोड़ने पर मंत्री के सम्मुख कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
बेमुंडा में वन विभाग की भूमि पर हाइवे किनारे बने प्राचीन पित्रेश्वर महादेव मंदिर को तहसील प्रशासन की टीम ने बीते 21 अगस्त को तोड़ दिया था। गजा दौरे में आए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को ग्रामीणों ने मंदिर का पुनर्निर्माण कर विधिवत मूर्तियों की स्थापना करने का ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि प्राचीन मान्यता है कि अंतिम संस्कार से पूर्व शव यात्रा के दौरान पहला पिंडदान पित्रेश्वर मंदिर में किया जाता है। कहा गया कि मंदिर के अंदर स्वयंभू शिवलिंग स्थापित था, जिस पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने ध्वस्त मंदिर का पूरा निरीक्षण कर जानकारियां जुटाई। इस मौके पर सोबन सिंह, जोत सिंह, राजेंद्र भंडारी, दयाल सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह, सोबत सिंह, भगवान सिंह, सिद्धार्थ समीर, किशोर सिंह आदि मौजूद थे।