{"_id":"59aed6b44f1c1b65078b46f5","slug":"15046304665-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने तुडवाए ताले, प्रधानों ने मचाया बबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने तुडवाए ताले, प्रधानों ने मचाया बबाल
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़/चंबा। कंडीसौड़ ब्लॉक कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से जड़े गए ताले मंगलवार को तहसील प्रशासन ने तोड़ डाले। ताले तोड़ने पर प्रधानों और तहसीलदार में झड़प हुई। बाद में प्रधानों ने फिर से तालाबंदी कर दी। सुबह 10 बजे तहसीलदार सुंदर लाल लेखवार के नेतृत्व में होमगार्डों ने कार्यालय में लटके ताले तोड़ दिए थे, जिसके कुछ ही देर बाद प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
ग्राम प्रधान एक सितंबर से पंचायत राज एक्ट लागू करने, ग्राम प्रधानों को प्रति माह पांच हजार मानदेय देने, राज्य वित्त में कटौती वापस लेने की तीन सूत्री मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी कर रखी है। धरने पर प्रधान संगठन अध्यक्ष महावीर सिंह सेनवाल, विशन सिंह बरोली, धनवीर लाल, विशन लाल आदि बैठे रहे। दूसरी ओर, चंबा, जाखणीधार, नरेंद्रनगर और जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय में तालाबंदी कर प्रधान धरने पर बैठे रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला ने चंबा ग्राम प्रधानों के धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। जौनपुर ब्लॉक कार्यालय में सोबत सिंह कैंतुरा, हरिभजन पंवार, गोविंद असवाल, मुकेश पंवार, महावीर चमोली व कुलवीर रावत आदि बैठे रहे।