{"_id":"598b36ae4f1c1b081a8b462c","slug":"15022957321-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मला की संदिग्ध मौत की बिसरा रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्मला की संदिग्ध मौत की बिसरा रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पलास गांव की निर्मला देवी की तीन माह पहले हुई संदिग्ध मौत के कारणों का कुहासा छंट नहीं पाया है। मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर बुधवार को मृतका के परिजनों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम और एसएसपी से मिला। उन्होंने जांच के लिए फोरेसिंक लैब भेजी गई बिसरा रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की।
पलास गांव की निर्मला देवी का शव बीते पांच मई को घर के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। मृतका की बहनों ने निर्मला की हत्या की आशंका जताते हुए पति, जेठ और जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर तब चंबा थाना पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। संदिग्ध मौत के कारणों को जानने के लिए मृतका का बिसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया था। तब से तीन माह गुजर जाने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई होता न देख ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीएम सेानिका और एसएसपी विमला गुंज्याल से मुलाकात की। मृतका की बहन पुष्पा देवी, विमला देवी ने कहा कि उनकी बहन की स्वाभाविक मौत नहीं हुई है। ससुराल पक्ष के लोग निर्मला देवी का उत्पीड़न और मारपीट करते थे। मौत के लिए उसके पति, जेठ और जेठानी जिम्मेदार हैं। कहा कि मामले में जांच गति को तेज कर दोषियों को जल्द सजा दिलवाई जाए। डीएम और एसएसपी ने बिसरा रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में विजय जड़धारी, लाल सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल थे।