फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   राजशाही जमाने के रास्ते पर ग्रामीणों ने खुद ही बना डाली सड़क

राजशाही जमाने के रास्ते पर ग्रामीणों ने खुद ही बना डाली सड़क

Wed, 09 Aug 2017 09:51 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
राजशाही जमाने के रास्ते पर ग्रामीणों ने खुद ही बना डाली सड़क
चंबा (टिहरी)। यदि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कठिन से कठिन काम भी आसान हो जाता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है थौलधार के क्यूलागी, बरवाल, बमराड़ी, बंडवाल गांव लोगों ने 20 वर्षों सेे ठांगधार-थौलधार मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने पर स्थानीय लोगों ने खुद ही फावड़ा-बेलचा उठाकर सड़क बनानी शुरू कर दी है। दो माह के भीतर लोगों ने चार किमी सड़क पर छोटे वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

थौलधार विकास खंड के ठांगधार-थौलधार मोटर मार्ग का निर्माण वन अधिनियम के कारण वर्षों से अधर में लटका हुआ है। राजशाही के जमाने में वन विभाग ने क्यूलागी, बंडवाल गांव, बरवाल गांव के लिए रास्ते का निर्माण किया था। स्थानीय लोग वर्षों से इसी रास्ते का सुदृढ़ीकरण कर ठांगधार-थौलधार मोटर मार्ग निर्माण करने की मांग विभिन्न मंचों से उठाते रहे थे। सड़क नहीं होने के कारण क्षेत्र के बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
खगर्भवती महिलाएं रुटीन परीक्षण के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पाती हैं। ग्रामीणों की मांग पर गत वर्ष लोनिवि से 7.7 मीटर लंबे ठांगधार-थौलधार मोटर मार्ग का सर्वे था, लेकिन चार किमी में वन भूमि और पेड़ों ने अड़ंगा डाल दिया। तब से सड़क निर्माण का कार्य आगे नहीं बढ़ पाया था। ऐेसे में सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों ने पंचायत बैठक बुलाकर राजशाही के जमाने के पैदल मार्ग का चौड़ीकरण कर सुधारीकरण करने का निर्णय लिया। फिर क्या था ग्रामीणों ने फावड़े और बेलचा उठाकर पैदल रास्ते को चौड़ा कर वाहन चलने लायक बना दिया। इतना ही नहीं ग्रामीण श्रमदान कर सड़क के गड्ढे और पुस्ता लगाने का काम भी कर रहे हैं। ग्रामीणों की मेहनत के कारण अभी तक चार किमी क्षेत्र तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। जिला पंचायत सदस्य सरस्वती देवी, प्रधान राजेश भट्ट, पवन सिंह रावत का कहना है कि पैदल मार्ग का चौड़ीकरण कर फिलहाल वाहन चलने लायक सड़क बनाई जा रही है। क्षेत्र के सभी लोग श्रमदान कर सड़क बनाने में सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed