{"_id":"5989eda54f1c1b73258b4849","slug":"15022114999-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर बनी चौकी की दिवार गिरने से बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर बनी चौकी की दिवार गिरने से बाल-बाल बचे बच्चे
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। कैंपटी स्थित वन रक्षक चौकी का भवन वर्षों से जर्जर बना हुआ है। दीवार से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे राहगीरों पर खतरा मंडरा रहा है। मंगलवार को जर्जर भवन की दीवार का ऊपरी हिस्सा गिर रहा है, जिससे दो बच्चे तो बाल-बाल बचे पर वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
कैंपटी में वन रक्षक चौकी का निर्माण 1985-86 में हुआ था। कई वर्ष पूर्व वन रक्षक चौकी जर्जर होने से पास में बने वन विभाग के अतिरिक्त कक्ष में शिफ्ट गई थी। तब से स्थानीय लोग चौकी को ध्वस्त कर पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर के समय चौकी के नीचे से स्कूली बच्चे गुजर रहे थे कि अचानक जर्जर भवन की आधी दीवार गिर गई। गनीमत रही कि दीवार की चपेट में बच्चे नहीं आए, लेकिन नीचे खड़ा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कैंपटी व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार, मुकेश पंवार का कहना है कि वन रक्षक चौकी के जर्जर भवन से लगा हुआ सांस्कृतिक मंच है, जिसमें आए दिन विभिन्न गतिविधियां होती है। ऐसे में क्षतिग्रस्त भवन के गिरने से बड़ा हादसा होने का भय बना रहता है। वन प्रभागीय अधिकारी साकेत बुटोला का कहना है कि वन रक्षक चौकी को जल्द निस्प्रयोजित कर हटाया जाएगा।