फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बायोमीट्रिक हाजिरी के मामले को लेकर विवि मुख्यालय पहुंचे छात्र

बायोमीट्रिक हाजिरी के मामले को लेकर विवि मुख्यालय पहुंचे छात्र

Tue, 08 Aug 2017 10:24 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
बायोमीट्रिक हाजिरी के मामले को लेकर विवि मुख्यालय पहुंचे छात्र
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में शिक्षकों का बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने से इंकार करने का मामला गर्माता जा रहा है। मंगलवार को अभाविप और एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने प्रति कुलपति से मिलकर 11 अगस्त को होने वाली खुली अदालत में विवि के सक्षम अधिकारी को भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

एचएनबी केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर में शिक्षकों की बायोमीट्रिक प्रणाली से उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर छात्र नेता एक सप्ताह से आंदोलनरत हैं। परिसर में सभी छात्र संगठनों के एक सुर से बायोमीट्रिक शुरू करने की मांग ने विवि प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें डाल दी हैं। मामले के निपटारे के लिए हरकत में आए विवि प्रशासन ने 11 अगस्त को परिसर में शिक्षकों और छात्रों की खुली चर्चा बुलाई है। मगर छात्र नेता इस खुली अदालत को औपचारिकता मात्र नहीं बनाना चाहते हैं। इसे देखते हुए मंगलवार को अभाविप और एनएसयूआई के छात्र नेता श्रीनगर में प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी से मिलने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिसर में आए दिन कई शिक्षक बंक मारते हैं। ऐसे में परिसर में शैक्षणिक माहौल को सुधारने के लिए बायोमीट्रिक से शिक्षकों की हाजिरी लगाई जानी चाहिए। अभाविप के अक्षत बिजल्वाण, सुशील रावत, हिमांशु थपलियाल और एनएसयूआई के धीरज कौशल, रविराज ने कहा कि 11 अगस्त को शिक्षक और छात्रों की खुली अदालत का फैसला लिए जाने के लिए विवि के सक्षम अधिकारी की भी इसमें उपस्थित होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed