{"_id":"59889b484f1c1b7e2c8b4738","slug":"1502124876614-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीबी अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 14 को होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीबी अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 14 को होगा फैसला
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीकांत सुरीरा के खिलाफ अविश्वास के प्रस्ताव पर 14 अगस्त को फैसला होगा। डीएम सोनिका ने 14 अगस्त को नई टिहरी तहसील में डीसीबी बोर्ड के सदस्यों की बैठक बुलाई है। बोर्ड बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए एसडीएम सदर चतर सिंह चौहान को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला सहकारी बैंक टिहरी की प्रबंधक कमेटी के आठ सदस्यों ने डीबीसी अध्यक्ष रजनीकांत सुरीरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए डीएम को अलग-अलग शपथ पत्र बीते 17 जुलाई को सौंपे थे। डीबीसी संचालक मंडल में कुल 12 सदस्य हैं। जिन आठ सदस्यों ने डीएम को पत्र सौंपा था, उनमें से दो सदस्यों को अध्यक्ष ने अपने पक्ष में बताया। 27 जुलाई को संचालक मंडल के इन दो सदस्यों ने पत्रकार वार्ता बुलाकर स्पष्ट किया था कि अध्यक्ष से उनकी जो भी शिकायतें थी, उनका निराकरण कर लिया गया है।
अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले में डीएम सोनिका ने सहकारी समिति नियमावली 2004 के नियम 481 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव पर 14 अगस्त को बैठक बुलाई है। डीएम की ओर से इस संबंध में संचालक मंडल सदस्यों को सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया है। डीएम ने बताया कि बैठक में यदि अविश्वास प्रस्ताव पारित होता है, तो नए अध्यक्ष का चुनाव भी उसी दिन किया जाएगा।