{"_id":"59889b434f1c1ba6718b45fc","slug":"150212487119-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमीट्रिक हाजिरी को लेकर गांधीगिरी पर उतरा अभाविप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमीट्रिक हाजिरी को लेकर गांधीगिरी पर उतरा अभाविप
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में शिक्षकों के बायोमीट्रिक हाजिरी न लगाने के विरोध में छात्रों ने अब गांधीगीरी का रास्ता अपनाया है। सोमवार को अभाविप से जुड़े छात्रों ने परिसर में उपस्थित शिक्षकों को गुलाब का फूल भेंट कर अपना विरोध दर्ज किया है। फूल भेंट करने के दौरान छात्रों को कई विभागों में ताले लटके मिले। ताले लगे विभागों की छात्रों ने वीडियोग्राफी कर 11 अगस्त को परिसर में होने वाली पंचायत में मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया है।
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के शिक्षकों के बायोमीट्रिक हाजिरी का विरोध करने पर छात्र संगठन पिछले पांच दिन से आंदोलनरत हैं। परिसर में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब अभाविप और एनएसयूआई छात्र संगठन बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने को लेकर एक साथ मुखर हुआ है। दोनों ही संगठनों से जुड़े छात्र अपने-अपने तरीके से आंदोलन को धार देने में जुटे हुए हैं। एनएसयूआई की ओर से एमएचआरडी मंत्री को खून से लिखा हुआ शिकायती पत्र भेजने के बाद अभाविप से जुड़े छात्रों ने मामले में गांधीगिरी का रास्ता चुना है। सोमवार को रक्षाबंधन पर अभाविप से जुड़े छात्रों ने विभागों में जाकर शिक्षकों को फूल भेंट कर विरोध जताया। छात्र अक्षत बिजल्वाण, सुशील रावत, राहुल बिजल्वाण, सचिन रावत, योगेश उनियाल ने बताया कि फूल भेंट करने के दौरान कई विभागों में दिनभर ताला लटका मिला। ऐसे विभागों की उन्होंने वीडियोग्राफी की है।