फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सख्त रुख के बाद हरकत में आया अस्पताल प्रबंधन

सख्त रुख के बाद हरकत में आया अस्पताल प्रबंधन

Sun, 06 Aug 2017 10:12 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
सख्त रुख के बाद हरकत में आया अस्पताल प्रबंधन
नई टिहरी। बदहाल पड़े जिला अस्पताल बौराड़ी को लेकर जब जिलाधिकारी एवं विधायक ने सख्त रुख अपनाने के बाद हरकत में आए अस्पताल प्रबंधन व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुट गया। अब खराब पड़ी पानी की टंकियों से लेकर बच्चों, बुजुर्गों के लिए अलग वार्ड, पीने के पानी को आरओ, दवाइयों का चार्ट, अल्ट्रासाउंड को अलग कक्ष और साफ-सफाई धीरे-धीरे ठीक होने लगी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल बौराड़ी में लंबे समय से अव्यवस्थाओं को बोलबाला था। अस्पताल केवल रेफर सेंटर बनकर रह गया था। इसकी भनक जब जिलाधिकारी सोनिका और विधायक धन सिंह नेगी को लगी, तो दोनों ने बारी-बारी से अस्पताल का निरीक्षण का व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। 21 जुलाई को डीएम सोनिका ने सुबह 11 से दो बजे तक अस्पताल में कैंप कर सीएमएस समेत नौ कर्मियों के वेतन रोककर कड़ी फटकार लगाई थी। अस्पताल में सर्जन, ईएनटी सर्जन, जीडीएमओ, एनेस्थीसिया की नियुक्तियां हो चुके है। स्थानांतरित हुए स्त्री रोग, रेडियोलॉजिस्टा, पैथोलॉजिस्ट, महिला चिकित्साधिकारी के स्थान पर प्रतिस्थानी आ चुके हैं। सर्जन आने से 15 दिन में छह अलग-अलग आपरेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed