फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   छात्रों की सुविधा के लिए हाइड्रो संस्थान में शुरू हुई बस सेवा

छात्रों की सुविधा के लिए हाइड्रो संस्थान में शुरू हुई बस सेवा

Wed, 26 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
छात्रों की सुविधा के लिए हाइड्रो संस्थान में शुरू हुई बस सेवा
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भागीरथीपुरम छात्र-छात्राओं को आवागमन में आ रही दिक्कतों से लेकर अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर 108 सेवा के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। संस्थान प्रबंधन ने छात्रों की सुविधा के लिए बस और एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी है। विधायक धन सिंह नेगी ने दोनों सेवा का शुभारंभ कर कालेज का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हाइड्रो प्रौद्योगिकी संस्थान ने करीब 16 लाख में बस और चार लाख में एंबुलेंस खरीदी है। बुधवार को विधायक धन सिंह नेगी ने पूजा-अर्चना कर बस, एंबुलेंस की चाबी चालकों को सौंपी। संस्थान के निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने बताया कि वर्तमान में करीब 12 सौ छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिसमें से साढ़े चार सौ छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट, रजिस्टार डीके कोले, डीएसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, विद्या भारती के प्रदेश मंत्री प्रजातंत्र गगले, पीएस पांडेय, उदय रावत, खुशीराम रतूड़ी, सुंदर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग की सीटें रह रही खाली
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो प्रौद्योगिकी संस्थान में बीटेक की प्रवेश परीक्षा में एससी, एसटी, ओबीसी, बांध विस्थापित, टीएचडीसी कर्मचारियों के लिए आरक्षित सीटें नहीं भरी जा रही है। जिसके चलते कालेज प्रबंधन को नुकसान उठाना पड़ रहा है। संस्थान में सिविल, मैकेनिकल, इलैक्ट्रीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर सांइस 60-60 सीटें स्वीकृत हैं, जिसमें 12-12 सीटें एससी, एसटी, 8 सीटें ओबीसी, तीन सीटें बांध विस्थापितों और सीटें टीएचडीसी के कर्मचारियों के बच्चों के लिए आरक्षित है। लेकिन वर्षों से कुल 125 आरक्षित सीटों में से प्रत्येक वर्ष 60-70 सीटों पर आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने बताया कि अन्य राज्यों में अंतिम काउंसिलिंग के बाद खाली रहने वाली सीटों को सरकार सामान्य कोटे से भरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed