फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कांग्रेसियों ने मृतक राजकुमार के ऋण के संबंध में ली जानकरी

कांग्रेसियों ने मृतक राजकुमार के ऋण के संबंध में ली जानकरी

Mon, 24 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मृतक राजकुमार के ऋण के संबंध में ली जानकरी
चंबा (टिहरी)। स्वाड़ी गांव के मृतक राजकुमार की ओर से लिए गए बैंक ऋण को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत तीन सदस्य टीम ने उत्तरांचल ग्रामीण बैंक और सहकारी समिति में जाकर ऋण की जानकारी ली। बताया कि वर्तमान में ब्याज समेत दोनों बैंकों का 73 हजार एक सौ 99 बाकी है, जिसको कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय जमा करेंगे।
विज्ञापन

19 जुलाई को स्वाड़ी गांव के राजकुमार ने आत्महत्या कर दी थी। मृतक ने उत्तरांचल ग्रामीण बैंक और सहकारी समिति नागणी से कृषि ऋण लिया था, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने से कर्ज नहीं चुका पाया था। बैंकों के कर्ज जमा करने के दबाव में मौत को गले लगा दिया था। रविवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने स्वाड़ी गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों को ढांढस बांधाते हुए बैंक ऋण को जमा करने का भरोसा दिया था। सोमवार को उपाध्याय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख साब सिंह सजवाण और दिनेश थपलियाल ने नागणी स्थित दोनों बैंकों में पहुंचकर राजकुमार के कर्ज के संबंध में जानकारी ली। बताया कि जुलाई तक के ब्याज को मिलाकर ग्रामीण बैंक का 57 हजार आठ सौ 61 और सहकारी समिति का 15 हजार 338 बकाया चल रहा है। बताया कि कुल 73 हजार एक सौ 99 की जानकारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को दी गई है। दो-तीन दिन के अंदर बकाया जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed