फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   धनोल्टी के दस गांव को स्मार्ट बनाने की कवायद हुई शुरू

धनोल्टी के दस गांव को स्मार्ट बनाने की कवायद हुई शुरू

Sat, 22 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
धनोल्टी के दस गांव को स्मार्ट बनाने की कवायद हुई शुरू
नैनबाग (टिहरी)। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुरबन मिशन योजना में चयनित धनोल्टी क्षेत्र के 10 गांव को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने जिलास्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ धनोल्टी में बैठक कर योजना को शुरू करने के संबंध में सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि आने वाले सप्ताह गांव का सर्वे शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जौनपुर ब्लाक के धनोल्टी क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायतों, 13 राजस्व गांव को स्मार्ट गांव के रूप में विकसित करने के लिए रुरबन मिशन योजना में चयन किया था। सीडीओ ने गांव को स्मार्ट बनाने के लिए ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर योजना के बारे में जानकारी दी। बताया कि योजना के तहत गांवों को पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित कर एडवेंचर, लघु उद्योगों की स्थापना, कौशल विकास प्रशिक्षण, पर्यटन गतिविधियां, कृषि प्रसंस्करण, कृषि सेवा, भंडारण, मोबाइल हेल्थ यूनिट, स्कूल, पानी, स्ट्रीट लाइट, गांवों के बीच संपर्क मार्ग, डिजिटल साक्षरता, ई-ग्राम कनेक्टिविटी के लिए सिटिजन सर्विस सेंटर आदि की स्थापना की जाएगी। कहा कि इसके लिए जनप्रतिनिधि अपने-अपने सुझाव देकर बेहतर रोडमैप तैयार करवाने में मद्द करें। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जयपाल सिंह बर्तवाल, मकान लाल, आरएल निराला, भार्गव आर्य, अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed