{"_id":"597236244f1c1ba6088b471e","slug":"15006572631614-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस, स्टाप नर्स और 14 अन्य कर्मचारियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस, स्टाप नर्स और 14 अन्य कर्मचारियों का रोका वेतन
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जिलाधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। यहां अनुपस्थित मिले 14 कर्मचारियों, कार्य के प्रति लापरवाही पर सीएमएस, स्टाफ नर्स का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने एक सप्ताह में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार न आने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बाहर से दवा लिखने वाले डाक्टरों का स्पष्टीकरण तलब कर सीएमओ को जांच के निर्देश दिए। खराब दूरसंचार व्यवस्था का जायजा लेने स्वयं दूरसंचार कार्यालय जा पहुंची।
बीएसएनएल सेवा शुक्रवार सुबह से बंद पड़ी थी। इससे नाराज डीएम सोनिका सीधे बीएसएनएल दफ्तर जा पहुंची। उन्होंने दूरसंचार के एसडीओ एमएस रावत, एचएस लिंगवाल को तत्काल संचार व्यवस्था चालू करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंची और मरीजों को बैठने की अव्यवस्था देखकर तत्काल और बैंच लगाने, महिला शौचालयों के दरवाजे पर कुंडी न होने पर सीएमएस डा. सीपी त्रिपाठी, स्टाफ नर्स किरन सिंह को डांट लगाई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 14 कर्मचारियों और सीएमएस, स्टॉफ नर्स के कार्यों के प्रति लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में फिर से निरीक्षण किया जाएगा। तब तक सफाई व्यवस्था से लेकर कर्मचारी परिचय पत्र, चिकित्सक ड्रेस में रहने चाहिए। चिकित्सालय में सभी आयु वर्ग के मरीजों को संयुक्त रूप से वार्डो में भर्ती करने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने 60 वर्ष के अधिक आयु वर्ग के मरीजों को वृद्ध वार्ड में, 10 वर्ष से छोटे बच्चों को चिल्ड्रन वार्ड में रखने, शौचालय, स्नानागार, कक्षों, पेयजल टंकियों पर ढकने लगाने,पंजीकरण पर्चा कंप्यूटर से बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने नजदीक की दवाई की दुकान पर एक डाक्टर का दवा लिखा पर्चा मिलने पर सीएमओ डा. योगेंद्र थपलियाल को संबंधित का स्पष्टीकरण तलब कर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन