फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पीछे बैठे बाइक सवार कांवडिए की गिरकर मौत

पीछे बैठे बाइक सवार कांवडिए की गिरकर मौत

Sun, 16 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
पीछे बैठे बाइक सवार कांवडिए की गिरकर मौत
कंडीसौड़ (टिहरी)। गंगा जल लेने के लिए गंगोत्री जा रहे मुजफ्फनगर के एक कांवड़ यात्री की बाइक से गिरकर मौत हो गई। मुजफ्फनगर से 16 कांवड़ यात्री आठ अलग-अलग बाइकों में सवार होकर गंगा जल लेेने के लिए गंगोत्री जा रहे थे। रविवार सुबह ऋषिकेश-धरासू हाईवे पर कमांद बैंड के समीप बाइक सवार कांवड़ यात्री निशांत (23) पुत्र रामवीर निवासी मुजफ्फरनगर नींद की झपकी आने से बाइक से सड़क पर गिर गया। हेलमेट नहीं होने से उसके सिर पर चोटें आई। साथी उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निशांत बाइक पर पीछे बैठा हुआ था जबकि बाइक चला रहे प्रदीप को खरोंच तक नहीं आई। राजस्व निरीक्षक उपेंद्र बहुगुणा व उप निरीक्षक जितेंद्र जोशी ने शव का पंचनामा भर शव उसके साथियों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed