{"_id":"596a4c284f1c1be7118b4710","slug":"150013860320-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्कूल भवन और शिक्षक विहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूल भवन और शिक्षक विहीन
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। शिक्षा विभाग और सरकार का मॉडल स्कूल का सपना इंटर कालेज अखोड़ी में अधूरा रह गया है। विद्यालय का प्रधानाचार्य एक वर्ष से और जीव विज्ञान का प्रवक्ता तीन माह से नदारद चल रहे हैं। 10 शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। अभिभावकों ने नदारद चल रहे शिक्षकों के निलंबन और रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विद्यालय में वर्षों से हिंदी, भौतिक विज्ञान, गणित, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल, संस्कृत प्रवक्ता और एलटी में हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, कला के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। एक कनिष्ठ सहायक का पद भी रिक्त है। तीन मई 2016 से प्रधानाचार्य और इस वर्ष मई से जीव विज्ञान प्रवक्ता नदारद चल रहे हैं। मंगलवार को गोदाधार अखोड़ी में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक में अभिभावकों ने नदारद चल रहे प्रधानाचार्य और जीव विज्ञान प्रवक्ता को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया। अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सरोप सिंह महरा का कहना है कि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो अगस्त प्रथम सप्ताह में विद्यालय में तालाबंदी की जाएगी। बैठक में पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह, विक्रम कुंवर, दिनेश नेगी, सोबत लाल, सुनीता देवी, दिलबर सिंह, सुलोचना देवी, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
कोट
नदारद चल रहे प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई गतिमान है। प्रवक्ता के अनुपस्थित होने की सूचना नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी। रिक्त चल रहे अध्यापकों के पदों पर काउंसिलिंग चल रही है। एक सप्ताह में दो-तीन शिक्षकों की तैनाती विद्यालय में होनी है।
विज्ञापन
-दिनेश चंद्र गौड़, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी।