फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   130 illegal hoardings and banners removed from city government land

Tehri News: नगर की सरकारी भूमि से हटाए 130 अवैध होर्डिंग और बैनर

Sat, 21 Oct 2023 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
130 illegal hoardings and banners removed from city government land
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। उप जिलाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका, खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में अभियान चलाया। सिंगल यूज प्लास्टिक, होटल, ढाबों में घरेलू सिंलिंडर के उपयोग से लेकर अवैध होर्डिंग, बैनर के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने 130 होर्डिंग बैनर हटाकर प्लास्टिक का प्रयोग करने पर पांच चालान समेत तीन घरेलू सिलिंडर जब्त किए।
एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नगर पालिका क्षेत्र में चेकिंंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ अवैध होर्डिंग, बैनर भी हटाए जा रहे हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले पांच दुकानदारों का चालान कर 22 सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। जबकि 130 से अधिक होर्डिंग, बैनर भी हटाए गए हैं। बताया कि दो मिष्ठान भंडारों से तीन घरेलू सिलिंडर भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिए कि शहर में बिना अनुमति के सरकारी भूमि पर होर्डिंग, बैनर नहीं लगने चाहिए। यदि कोई व्यक्ति या संस्था लगाती है, तो उसे तत्काल नोटिस जारी कर जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही नगर की साफ-सफाई पर भी विशेष जोर दिया जाए। कहा कि अभियान भी निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर तहसीलदार धर्मवीर प्रकाश शाह, अधिशासी अधिकारी एचएस रौतेला, सफाई निरीक्षक प्रीतम सिंह नेगी, आशीष तोपवाल, संतोष कांति, कुशला उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed