फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   119 became called Uttarakhand police organ

119 आरक्षी बने उत्तराखंड पुलिस के अंग

Tue, 24 Nov 2015 12:51 PM IST
चंबा (टिहरी)
चंबा (टिहरी) Updated Tue, 24 Nov 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
119 रिक्रूट आरक्षी सोमवार को उत्तराखंड पुलिस के अंग बन गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण डा. पीवीके प्रसाद ने आरक्षियों को कर्तव्य, निष्पक्षता के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि आरक्षियों ने कठिन परीक्षाओं से गुजरकर कड़ी मेहनत के बलबूते यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में नौ माह के गहन प्रशिक्षण के बाद नव नियुक्त 119 रिक्रूट आरक्षी को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण डा. प्रसाद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दीक्षांत परेड की सलामी लेते हुए उन्होंने नव नियुक्त आरक्षियों को सफलता के विभिन्न सूत्र गिनाते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी से रहते हुए ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। कहा कि पुलिस की अन्य विभागों से अलग पहचान है। जवानों को जोखिम में रहते हुए चौबीस घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि नव नियुक्त आरक्षियों को 6 माह तक राज्य के विभिन्न थानों में संबद्ध किया जाएगा। इसके बाद उन्हें कार्य के अनुसार तैनाती दी जाएगी। इस मौके पर सीओ बीडी डोभाल, प्रतिसार निरीक्षक मोहन लाल, ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, संजय बहुगुणा, सुशील बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


ये हुए सम्मानित
गौरव भट्ट सर्वांग सर्वोत्तम रहे। साथ ही प्रथम समूह में राजेंद्र सिंह, द्वितीय समूह के अर्जुन पंवार, तृतीय समूह के मनोज सिंह, चतुर्थ समूह के सुनील रमोला, पंचम समूह के अंकित रावत को सम्मानित किया गया। साथ ही अनुशासन में प्रथम स्थान पर अंकित कुमार, बाहय कक्ष में प्रथम स्थान पर अंकित रावत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed