{"_id":"57a0c4874f1c1bf7702b91be","slug":"11-days-after-open-bipurm-motorway-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दिन बाद भी नहीं खुला मुख्यालय-बीपुरम मोटर मार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 दिन बाद भी नहीं खुला मुख्यालय-बीपुरम मोटर मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Tue, 02 Aug 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले मोटर मार्ग को 11 दिन बाद भी नहीं खोल पाया है, जिससे लोगों को मुख्यालय पहुंचने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने मरम्मत कार्य तेज कर यातायात संचालन जल्द शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय-भागीरथीपुरम मोटर मार्ग 23 जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण पांगरखाल गदेरे के पास ध्वस्त हो गया था। सड़क बंद होने पर प्रतापनगर, घनसाली, श्रीनगर और देवप्रयाग रूट पर चलने वाले वाहनों का संचालन कोटीकालोनी- चंबा मार्ग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
पांगरखाल में सड़क बंद होने के कारण जिला मुख्यालय से आगे कोई रूट नहीं होने से यहां की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इस बाबत सड़क का मरम्मत कार्य कर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पांगरखाल के पास सड़क को काफी क्षति पहुंची है। बारिश के कारण मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है। बारिश नहीं होती है, तो तीन-चार दिन में वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर वाहनों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन