{"_id":"6aeb261535ccdcf28c09b8cf","slug":"10-rural-roads-in-the-district-to-see-improvement-23-crore-sanctioned-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122201-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: जिले की 10 ग्रामीण सड़कों की सुधरेगी सेहत, 23 करोड़ की मिली स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: जिले की 10 ग्रामीण सड़कों की सुधरेगी सेहत, 23 करोड़ की मिली स्वीकृत
Wed, 04 Nov 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी जिले में पीएमजीएसवाई से लोनिवि को हस्तांतरित 10 सड़कों के सुधारीकरण, डामरीकरण की राह आसान हो गई। शासन ने इन सड़कों के लिए वन-टाइम सेटलमेंट के तहत 23.02 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इससे जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में ग्रामीण सड़कों की स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी है।
घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह और टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि घनसाली विधानसभा क्षेत्र की पिलखी-गौजियाणा-बनचुरी 11 किमी सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 2.07 करोड़ और ढुंग-खबोगी मार्ग के 1 से 5.500 किमी के बीच 5.29 किमी के नवीनकरण एवं अवशेष निर्माण कार्य के लिए 1.29 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
टिहरी विधानसभा क्षेत्र में बादशाहीथौल-सौंदकोटी-केमवालगांव-लामकोट 8.85 किमी सड़क के लिए 1.43 करोड़, जगेठी-तुंगोली 5.95 किमी के लिए 96 लाख, टिपरी-चाह गडोलिया 14.97 किमी के लिए 3.88 करोड़ और चंबा-धरासू हाईवे से नवागांव तक 6.25 किमी सड़क की मरम्मत के लिए 1.24 करोड़ मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के थौलधार ब्लॉक में ज्वारना-कंस्यूड़ 18.500 किमी सड़क के अनुरक्षण एवं मरम्मत के लिए 3.85 करोड़ और थत्यूड़-मराड़ 19.600 किमी सड़क के सुधारीकरण के लिए 4.09 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं, प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र की खुरमोला-नाग 8.05 किमी सड़क के डामरीकरण के लिए 1.91 करोड़ और नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की गूलर-नाई-मिंडार्थ 8.870 किमी सड़क के अवशेष कार्य एवं मरम्मत के लिए 2.30 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।