{"_id":"61658f478ebc3e05e80ba4cf","slug":"10-10-enlightened-people-will-attend-the-conference-from-each-booth-new-tehri-news-drn393140594","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से शामिल होंगे 10-10 प्रबुद्ध जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से शामिल होंगे 10-10 प्रबुद्ध जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित भाजपा प्रतापनगर कोर कमेटी की बैठक में 24 अक्तूबर को होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की तैयारियों पर जोर दिया गया। कहा कि प्रत्येक बूथ से 10-10 प्रबुद्ध व्यक्तियों को सम्मेलन में आना चाहिए, ताकि प्रबुद्ध लोगों को पार्टी की विचारधारा से रूबरू करवाया जा सके। कहा कि 20 अक्तूबर तक सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख का गठन होना जरूरी है।
प्रतापनगर के लंबगांव में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में विधानसभा प्रभारी नत्थी सिंह नेगी ने पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि 24 अक्तूबर को ओणेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण देवल में विधानसभा क्षेत्र का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन होगा, जिसमें प्रत्येक बूथ से अधिवक्ता, डॉक्टर, गायक, समूह से जुड़ी महिलाएं, ढोल वादक, पर्यावरणविद्, पुजारी समेत अन्य प्रबुद्ध लोगों का सम्मेलन में आना जरूरी है। विस्तारक राजेंद्र व्यास ने प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्रों के प्रभारी की नियुक्ति और दिवार लेखन के संबंध में जानकारी दी। प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों को गांव को सड़क से जोड़ने, चांठी-डोबरा पुल का निर्माण, विद्यालय भवनों, स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण समेत कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इस मौके पर जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष हर्षमणी सेमवाल, त्रिलोक रावत, राजेंद्र नेगी, पूर्व राज्यमंत्री अतर सिंह तोमर और जिला महामंत्री गोविंद रावत आदि मौजूद थे।