{"_id":"43cb74d6bc9decd2822a091cf7b4fd82","slug":"teacher-will-go-human-rights-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार आयोग जाएंगे प्रशिक्षु शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार आयोग जाएंगे प्रशिक्षु शिक्षक
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2013 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम आवास कूच के दौरान लाठीचार्ज के मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज प्रशिक्षु शिक्षक मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
इस मामले में वे सोमवार को एसएसपी और डीआईजी से मिलकर दोषियों के निलंबन की मांग भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक शासनादेश जारी नहीं होता उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षकों ने मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर रविवार भी सिटी बस स्टैंड पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कार्रवाई के नाम पर सरकार उनको लगातार गुमराह करती रही है, जीओ हाथ में आने से पहले आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष हर्षिता भट्ट ने कहा कि पुलिस लाठीचार्ज से कई प्रशिक्षुओं को गंभीर चोटें आई हैं। विकलांग प्रशिक्षुओं और महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया। दून अस्पताल में भर्ती प्रशिक्षुओं का सही तरीके से उपचार तक नहीं किया जा रहा है।
घायलों को सोमवार को प्राईवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। धरना देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अनूप जदली, नीरज कृषाली, अनिल कोटनाला, पूनम आदि शामिल थे।