{"_id":"1454418e92a5665f934df4a0bd4d557a","slug":"sog-soldiers-were-also-involved-in-sex-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को बंदूक नहीं, 'हाईप्रोफाइल कॉल गर्ल' से प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को बंदूक नहीं, 'हाईप्रोफाइल कॉल गर्ल' से प्यार
अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 24 Aug 2013 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी में पकड़ी गई सेक्स रैकेट संचालिका मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) और शहर के नामी रेस्टोरेंट मालिक के भतीजे दानिश को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहीं पीड़ित के कुछ आरोपों से इस मामले में सनसनीखेज तथ्य सामने आ रहे हैं। उसने एसओजी के दो सिपाही और कुछ सफेदपोशों का इस मामले से जुड़ा होना बताया है।
सीओ का घेराव किया
एमआर की गिरफ्तारी से राहत महसूस कर रहे भोलानाथ गार्डन के लोगों और व्यापारियों ने भी शुक्रवार को सीओ का घेराव किया। उनका कहना था कि लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद कुछ नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
अब संचालिका के पकड़े जाने के बाद उसे दोबारा मोहल्ले में नहीं घुसने दिए जाने की मांग लोगों ने की। वह वहां किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि एमआर लंबे समय से इस धंधे में लिप्त थी।
विज्ञापन
धंधे में कॉलेज की लड़कियां
उसने हल्द्वानी के तमाम बड़े निजी इंस्टीट्यूट और कॉलेज की लड़कियों को इस धंधे में धकेला। यही नहीं दिल्ली, रुद्रपुर, जयपुर सहित तमाम शहरों से हाईप्रोफाइल कॉलगर्ल भी वह लोगों के लिए मंगाती थी।
उसके एक फोन कॉल पर एक हजार से 50 हजार तक की कॉलगर्ल आसानी से हल्द्वानी में आ जाती थी। पुलिस उसके फोन कॉल डिटेल की जांच कर रही है, ताकि रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। एमआर महिला ने कई लड़कियों को तो नौकरी का झांसा देकर इस धंधे में धकेला था।
दिन भर छुड़वाने को टहलता रहा रेस्टोरेंट मालिक
इस मामले में पकड़े गए दानिश को छुड़वाने के लिए उसके पिता और ताऊ दिन भर कोतवाली के चक्कर काटते रहे। प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट मालिक ने तो अपने संबंधों और ऊंची पहुंच का भरपूर इस्तेमाल कर भतीजे को छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं कर पाया।
जांच की जा रही है
दो सिपाहियों के नाम सामने आए हैं। मामले की जांच एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को सौंपी गई है। जांच में अगर उनका किसी तरह का भी संबंध संचालिका या पीड़िता से पाया जाता है तो कठोर कार्रवाई होगी।
-डा.सदानंद दाते, एसएसपी