फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   slow road construction in uttrakhand

चीन की नई सड़कों में दबे सेना के दावे

Tue, 28 May 2013 04:33 PM IST
देहरादून/अरुणेश पठानिया
देहरादून/अरुणेश पठानिया Updated Tue, 28 May 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
slow road construction in uttrakhand

चीन ने लेह में भारतीय सीमा में 5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कर भारतीय दावों की पोल खोल दी है।

विज्ञापन


ड्रैगन के सीमा पर बढ़ते दखल के बावजूद सामरिक महत्व की सड़क परियोजनाओं के मामले में उत्तराखंड में स्थिति चिंताजनक है।

रक्षा मंत्रालय अगले 6 वर्षों के भीतर राज्य में 710 किलोमीटर लंबी 45 सड़कों को निर्माण करना चाहता है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि रक्षा सचिव के चिंता जताने के बावजूद अधिकांश परियोजनाएं लचर सरकारी तंत्र के चलते लटकी हैं।

कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में 370 किलोमीटर लंबी एक दर्जन सड़कें निर्माण के विभिन्न स्तरों पर लटकी हैं। 84 किलोमीटर लंबी चार सड़कों का निर्माण मार्च 2013 तक पूरा करना था, लेकिन उसमें न्यू-टेढांग सड़क का अभी 25 फीसदी कार्य ही हो पाया है। शेष तीन पर 60 फीसदी कार्य ही हुआ है।
विज्ञापन


इसके अलावा निर्माणाधीन मलारी से बाड़ाहोती, माणा गांव से माणा पास तथा भैंरोघाटी से नागा सोनम कुमाला होते हुए टी चोकला तक सड़कों का निर्माण कार्य लंबे अरसे से चल रहा है। माणा पास पर 56 किलोमीटर सड़क बनी हैं, लेकिन
विज्ञापन
विज्ञापन

डामरीकरण होना है। धारचूला में चीन सीमा लिपुलेक तक 65 किलोमीटर सड़क निर्माणाधीन है। गुंजी से कुट्टी तक 18 किलोमीटर सड़क बनी है।

मुंशयारी से मिलम के बीच 65 किलोमीटर सड़क भी निर्माणाधीन है। सीमा के साथ सामरिक महत्व की सड़कों को लेकर नई दिल्ली में रक्षा सचिव की अध्यक्षता में अगले माह बैठक प्रस्तावित है। सीमा सड़क निर्माण में भूमि हस्तांतरण, पेड़ों के कटान, स्टोन क्रेशर की अनुमति जैसे मुद्दों को जल्द सुलझाना होगा। पिथौरागढ़ क्षेत्र में बीआरओ को एक स्टोन क्रेशर की आवश्यकता है।

एक वर्ष से सेना स्टोन क्रेशर की अनुमति मांग रही है, लेकिन फाइल पर विभागीय आपत्तियां लगाकर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed