फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   shubh karya ban after 28 april

28 अप्रैल के बाद नहीं कर पाएंगे शुभ कार्य

Tue, 26 Apr 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Apr 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
shubh karya ban after 28 april
ग्रह नक्षत्र

कोई भी शुभ कार्य हो तो जल्द ही निपटा लें, क्योंकि शुक्रास्त की वजह से 28 अप्रैल से शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रास्त भले ही एक मई को हो रहा हो लेकिन तीन दिन पहले ही इसका दोष मान लिया जाता है। इसके पश्चात हरिशयनी एकादशी की वजह से चार महीने तक मुहूर्त नहीं मिल सकेगा, फिर नवंबर और दिसंबर में  ही 12 शुभ मुहूर्त मिल सकेंगे।

एक मई को शुक्र पूर्व में अस्त होगा और 11 जुलाई को पश्चिम में उदय होगा। शुक्रास्त के तीन दिन पहले एवं शुक्रोदय के तीन दिन बाद तक इसका दोष माना जाता है। यानी 28 अप्रैल से 13 जुलाई तक विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत संस्कार, मूर्ति प्रतिष्ठा, गृहारंभ आदि कार्य वर्जित रहेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार शुक्रास्त के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जा सकते हैं। बताया कि 15 जुलाई से 11 नवंबर तक हरिशयनी एकादशी रहेगी इस दौरान भगवान विष्णु जी चार माह के लिए क्षीर सागर में शयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच भी शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। 11 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के मौके पर जब भगवान विष्णु जागेंगे तभी शुभ कार्य हो सकेंगे। डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार इस वर्ष 27 अप्रैल के बाद और 16 नवंबर से पहले कोई मुहूर्त नहीं है। नवंबर, दिसंबर में ही 12 मुहूर्त मिल सकेंगे।

यह मिलेंगे शुभ मुहूर्त
नवंबर में- 23, 24, 25, 30
दिसंबर- 1, 3, 4, 8, 9, 10, 12, 13

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed