फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   shankardev disciple launched his book

'अनहोनी' भांप गए थे रामदेव के गुरु शंकरदेव

Tue, 23 Apr 2013 06:09 PM IST
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो Updated Tue, 23 Apr 2013 06:09 PM IST
विज्ञापन
shankardev disciple launched his book

बाबा रामदेव के गुरु शंकरदेव की तलाश में सीबीआई खाक छान रही है। ऐसे में उनके एक शिष्य स्वामी कर्मवीर ने स्पष्ट किया है कि शंकरदेव को खोजना अब नामुमकिन है।

विज्ञापन


स्वामी कर्मवीर ले अपनी पुस्तक 'प्राण साधना एवं योग रहस्य' में यह भी खुलासा किया कि शंकरदेव ने अपने साथ 'अनहोनी' की आशंका जताई थी। इसके दो दिन बाद ही शंकरदेव लापता हो गए।
विज्ञापन


हरिद्वार के कृपालु बाग आश्रम कनखल से सात साल पहले स्वामी शंकरदेव रहस्यमय हालात में लापता हो गए थे। आश्रम से टहलने निकले गुरु आज तक नहीं लौटे।

काफी खोजबीन के बाद उनके शिष्य आचार्य बालकृष्ण ने कनखल थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तफ्तीश में शंकरदेव का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। अब यह मामला सीबीआई के हवाले है। सीबीआई की टीम पिछले एक माह से हरिद्वार में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि बाबा रामदेव, बालकृष्ण और कर्मवीर शंकरदेव के शिष्य थे। स्वामी कर्मवीर ने कुछ दिनों बाद रामदेव और बालकृष्ण से अलग होकर महाराष्ट्र के लोनावाला में महर्षि पतंजलि योग फाउंडेशन बना लिया, तब से वह महाराष्ट्र में योग सिखा रहे हैं।

कर्मवीर ने हाल ही में अपनी पुस्तक 'प्राण साधना एवं योग रहस्य' में गुरु शंकरदेव से जुड़े तथ्यों को उजागर किया है। उन्होंने लिखा है कि शंकरदेव आज इस दुनिया में नहीं हैं।

फोन कॉल का हवाला देते हुए उन्होंने कहा है कि शंकरदेव ने उनसे बातचीत में कहा था- ‘मैं आश्रम की कुछ गतिविधियों से बहुत निराश हूं और इनका व्यवहार भी मेरे प्रति बहुत पीड़ादायक है, मेरे साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। शायद मेरी आपसे अंतिम यह बात होगी’।


इस बात के दो दिन बाद ही खबर मिली कि गुरु शंकरदेव कहीं चले गए हैं और उनकी कोई खबर नहीं है। स्वामी कर्मवीर कहते हैं कि ऐसे में सीबीआई शंकरदेव को कहां से खोज पाएगी। उनका आज तक न शव मिला और न ही मौत का कारण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed