फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   sex racket in corbet park

जंगल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 कॉलगर्ल गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2013 01:11 AM IST
अमर उजाला, रामनगर
अमर उजाला, रामनगर Updated Fri, 13 Sep 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
sex racket in corbet park

उत्तराखंड में रामनगर के बैलपड़ाव स्थित कार्बेट जंगल क्लब रिसोर्ट से पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर आठ कॉलगर्ल, तीन दलालों और रिसोर्ट मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दलालों के कब्जे से 2.65 लाख रुपये नकद, मोबाइल, लैपटाप भी बरामद हुए हैं। छापा पड़ते ही देह व्यापार का सरगना और कॉलगर्ल मंगाने वाले फरार हो गए।

पढें, मसूरीः नौंवी का छात्र, अश्लील संदेश और सुसाइड
विज्ञापन


कॉलगर्ल को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद फिलहाल एक स्वयंसेवी संस्था के हवाले कर दिया है। पुलिस रिसोर्ट को सील करने की तैयारी में है। देर शाम सभी लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से आई कॉलगर्ल
एसएसपी डा. सदानंद दाते का कहना है कि इस मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी जा रही है, ताकि रिसोर्ट का रजिस्ट्रेशन तत्काल रद्द हो जाए।


पढें,...आसाराम के आश्रम को सील करने की तैयारी

पकड़ी गई युवतियों में से नेपाल मूल की दो सगी बहनें, दो विवाहित हैं। यह सभी दिल्ली और एनसीआर में रहती हैं। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि कालगर्ल को मंगाने वाले रसूखदार लोग हैं, जो लालबत्ती लगी गाड़ियों में सवार होकर यहां आए थे। बुधवार रात करीब 12 बजे एक सूचना के बाद रामनगर पुलिस ने छापा मारा।

रजिस्टर में नहीं एंट्री
सीओ प्रमोद कुमार, कोतवाल बसंतलाल विश्वकर्मा, एसओजी प्रभारी रवींद्र कुमार के नेतृत्व में रिसोर्ट की घेराबंदी की गई। इसी दौरान रिसोर्ट में कॉलगर्ल सप्लाई करने वालों का सरगना अपने अन्य दलाल साथियों और डिमांड करने वाले रसूखदारों के साथ भाग निकला।

पढें, डेढ़ रुपये में स्टेट की इज्जत पर लगाया 'दांव'


रिसोर्ट के रजिस्टर में किसी की एंट्री नहीं है। दो अलग-अलग कमरों से युवतियों के साथ जो युवक पकड़े गए हैं, उनमें गौतम, दीपक, ललित बत्रा सभी निवासी दिल्ली शामिल हैं। इन दलालों ने सरगना का नाम विजय सिंह निवासी सेक्टर-28 फरीदाबाद बताया है।

शराब की बोतलें और नकदी बरामद
रिसोर्ट मैनेजर पंकज बोरा निवासी पश्चिमी विहार दिल्ली को भी हिरासत में लिया गया है। दलालों के कब्जे से 2 लाख 65 हजार 970 रुपये की नकदी, चार मोबाइल फोन, शराब की बोतलें, एक लैपटाप भी बरामद हुआ।


पढें, बारिश में नहलाने के बहाने बच्ची से की शर्मनाक हरकत

इन सभी को अनैतिक देह व्यापार एक्ट की धारा 3/7/9 के तहत निरुद्ध किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी डीएल वर्मा ने युवतियों से लंबी पूछताछ की। रसूखदारों और लालबत्ती लगी गाड़ियों में आने वालों के संबंध में फिलहाल कोई पुख्ता सूचना नहीं मिली है।

जंगल के बीच रिसोर्ट
यह रिसोर्ट बीच जंगल में बना है। यह ऐसे स्थान पर है जहां से जंगल की सुंदरता देखते बनती है। रिसोर्ट का प्रचार भी प्रकृति की खूबसूरती को आधार बनाकर किया गया है।

इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी कुछ बिंदुओं से प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। रेड पड़ने से पहले रिसोर्ट के मुख्य गेट पर कोई मौजूद नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed