फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   seven years diya brain fast as computer

कंप्यूटर जैसा तेज है सात साल की दीया का दिमाग

Wed, 16 Jan 2013 11:27 PM IST
कोटद्वार/विमल सिंह
कोटद्वार/विमल सिंह Updated Wed, 16 Jan 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
seven years diya brain fast as computer

उसकी उम्र सात साल है और कक्षा तीन में पढ़ती है लेकिन दिमाग कंप्यूटर की तरह तेज है। उसे आईआईटी स्तर के फिजिक्स के पांच सौ से अधिक फार्मूले याद हैं।

विज्ञापन


बीएससी स्तर के गणित के सूत्रों को पलक झपकते वह हल कर देती है। कंप्यूटर के की-बोर्ड को आंख बंद करके बता देती है। उसकी प्रतिभा को देखते हुए उसके परिजन इस साल बारहवीं या बीएससी की परीक्षा दिलवाना चाहते हैं।
विज्ञापन


इस अनोखी प्रतिभा का नाम है दीया नेगी। शिवपुर की रहने वाली दीया के पिता मनोज कहते हैं मोटिवेट करने के लिए दीया को आगे बढ़ाना जरूरी है। मेरा प्रयास है कि इस साल वह कक्षा बारहवीं या बीएससी स्तर की परीक्षा में बैठे। वह बताते हैं कि गणित और विज्ञान में दीया की प्रतिभा गजब की है। एक बार वह जो फार्मूला सुन या पढ़ लेती है उसे कभी नहीं भूलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीया के पिता कोचिंग क्लास चलाते हैं। वह बताते हैं कि तीन साल पहले मैं ट्यूशन के दौरान दसवीं के विद्यार्थियों को गुणांक के सूत्र पूछ रहा था, तभी दीया ने कहा कि यह मुझे आते हैं। फिर उसने सारे सूत्र सही-सही बता दिए।

नेगी के अनुसार, बिना पढ़े इतने सूत्र बताने के बाद मैं दीया की प्रतिभा को देखना चाहता था। मैंने उसे कुछ सूत्र दिए और 24 घंटे में याद करके बताने को कहा। लेकिन उसने पांच घंटे बाद ही सब बता दिए। इस बीच उसका ध्यान पढ़ने में कम खेलने में अधिक था। फिर मैंने कुछ सूत्रों की डायरी बनाई।

डायरी में आईआईटी से लेकर हर स्तर के गणित और भौतिक विज्ञान के सूत्र हैं। दीया को ये सभी सूत्र याद हैं। उसने इन्हें कब पढ़ा मुझे नहीं मालूम। न ही मैंने कभी उस पर ऐसी किसी किताब या सूत्र को पढ़ने के लिए जोर दिया।

जब मैं कोचिंग क्लास चलाता हूं तो वह सूत्रों को सुन लेती है, जो उसे याद हो जाते हैं। अपने विषय को वह परीक्षा से कुछ समय पहले सिर्फ आधा घंटा पढ़ती है। दोस्तों के साथ वह अन्य बच्चों की तरह खेलती है। दीया सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है।

क्या-क्या है याद
- दसवीं के गणित के सूत्रों को आसानी से बता देती है।
- कक्षा बारहवीं और बीएससी स्तर के गणित के त्रिकोणमिति के सभी सूत्र।
- भौतिक विज्ञान में आईआईटी स्तर के पांच सौ से अधिक सूत्र, जिसमें चुंबकीय क्षेत्र, इलेक्ट्रोस्टेटिक्स, मैगनेटिक्स शामिल हैं। किसी फार्मूले का मात्रक बता देने पर वह फार्मूला बता देती है। फार्मूले सुलझाना और उनके विश्लेषण निकालना उसके बाएं हाथ का खेल है।

- रसायन विज्ञान में आवर्त सारणी को कहीं से भी किसी भी तरह बता देती है। सभी 112 एलिमेंट के भार और संख्या, उनके सूत्र और पूरे नाम सहित बताती है।
- कंप्यूटर का पूरा की-बोर्ड आंख बंद करके बताती है।

अध्यापक कहते हैं
एक्स्ट्रा आर्डनरी है यह बच्ची। हमने कई बार इससे सूत्र पूछे, जिसमें बीएससी स्तर के भी थे, उसने कठिन से कठिन सूत्र आसानी से बता दिए। कक्षा में भी वह 99 से 100 प्रतिशत तक नंबर लाती है। इतनी छोटी उम्र में ऐसी प्रतिभा कभी नहीं देखी।- नीलम बुड़ाकोटी, प्रधानाचार्य विद्यात्री पब्लिक स्कूल ग्रास्टनगंज, कोटद्वार

यह बच्ची गॉड गिफ्टेड है। इसके लिए विशेष शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए। जिस प्रकार से तथागत तुलसी नाम का बच्चा था, जिसने 13 साल में एमएससी कर ली, यह ठीक उसी की तरह की प्रतिभा है।- विनोद कुकरेती, पूर्व प्रधानाचार्य और गणित के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed