{"_id":"bc44d67db4eddf42644c959d67a3a1b7","slug":"sent-obscene-message-by-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बना युवती को भेजे अश्लील मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बना युवती को भेजे अश्लील मैसेज
रुड़की/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2013 04:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की में आईआरबी का एक सिपाही आईटी एक्ट के फंदे में आ गया है। उसके खिलाफ फर्जी फेसबुक एकाउंट से एक युवती को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आईआरबी का सिपाही इस समय हरिद्वार में तैनात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर निवासी एक युवती का फेसबुक पर एकाउंट है। आईआरबी सेकेंड बटालियन हरिद्वार के एक सिपाही ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर सुभाष नगर की युवती से संपर्क साधा।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद वह युवती को अश्लील मैसेज भेजने लगा। युवती ने विरोध जताया। लेकिन उसने मैसेज भेजना जारी रखा। परेशान युवती ने परिजनों को इस बारे में बताया। परिजनों ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि मैसेज भेजने वाला आईआरबी का सिपाही है और उसकी तैनाती हरिद्वार में है। इसके बाद पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।