फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Saints deceit by mulayam

मुलायम ने ठग लिए साधू-संत

Wed, 28 Aug 2013 09:54 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 28 Aug 2013 09:54 AM IST
विज्ञापन
Saints deceit by mulayam

रामजन्म भूमि रामलला मंदिर निर्माण समिति के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर से छल किया है।

विज्ञापन


उन्होंने संतों को आश्वस्त किया था कि वे परिक्रमा में कोई बाधा नहीं डालेंगे। मुलायम के छल के बावजूद अनेक स्थानों से चौरासी कोस परिक्रमा अब भी जारी है और 13 सितंबर तक जारी रहेगी। 18 अक्टूबर को राम मंदिर के लिए अयोध्या सहित देशभर में संकल्प आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


एक हजार संत करेंगे परिक्रमा
परमार्थ आश्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि वे स्वयं नौ सितम्बर को एक हजार संतों के साथ अयोध्या की परिक्रमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय भी यात्रा पर मुलायम द्वारा प्रतिबंध लगाने के बावजूद यात्रा जगह-जगह से जारी है तथा छोटे-छोटे गुटों में लोग परिक्रमा कर रहे हैं।

मंदिर निर्माण का लेंगे संकल्प
अक्तूबर में दक्षिण भारत के चार राज्यों से तमाम संत अयोध्या में पांच कोसी एवं चौदह कोसी परिक्रमा करने जाएंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को अयोध्या में एक लाख रामभक्त इकट्ठा होंगे और राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेंगे, उसी दिन देशभर में राम मंदिर के लिए संकल्प लिया जाएगा।

स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि मुलायम सिंह छलिया हैं। आजम खां के दबाव में उन्होंने यात्रा पर रोक लगाकर खतरनाक खेल खेला है।

आजम चल रह चालें
पहले भी आजम के दबाव में वे अमर सिंह, जय प्रदा और रसीद मसूद जैसे बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि अखिलेश यादव भी धोखेबाज हैं।

वास्तव में चाचा भतीजे के बीच जो युद्ध चल रहा है, वह मुलायम ही नहीं, उत्तर प्रदेश को भी ले डूबेगा। विश्व हिंदू परिषद तथा संत समाज का मुलायम सिंह न तो पहले कुछ बिगाड़ पाए और न अब कुछ बिगाड़ पाएंगे।

संसद ले संकल्प
स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि संसद को संकल्प लेकर रामलला के मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करना चाहिए। उच्च न्यायालय साफ कह चुका है जहां ढांचा तोड़ा गया, वहां पहले कोई मंदिर विद्यमान था।


अब शक की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के साथ संतों की अथवा विहिप की कोई सांठगांठ नहीं है। यह झूठा प्रचार वे लोग कर रहे हैं जो पहले ही राजनीति में मात खा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed