फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Yoga trainers took back the decision to protest

योग प्रशिक्षितों ने वापस लिया विरोध का निर्णय

Mon, 23 Aug 2021 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Yoga trainers took back the decision to protest
अखिल भारतीय योग संगठन उत्तराखंड कार्यकारिणी ने विधान सभा सत्र के विरोध का निर्णय वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग प्रशिक्षितों को रोजगार से जोड़ने के लिए सकारात्मक प्रयास करने की बात कही है।
विज्ञापन

ऑनलाइन बैठक में कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज रावत ने कहा कि भारतीय योग संगठन वर्ष 2008 से योग प्रशिक्षकों के भविष्य की लड़ाई लड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल से भेंट कर चुका है। केंद्रीय मंत्री ने भी योग की अनिवार्यता के साथ प्रदेश में अधिक से अधिक वेलनेस केंद्रों को खोलना और योग प्रशिक्षितों को रोजगार से जोड़ने का आश्वासन दिया है। इसे देखते हुए विरोध का निर्णय वापस ले लिया गया है। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी देवकी नंदन बमोला, उपाध्यक्ष राजकिशोर बिष्ट, संगठन मंत्री अमित बिष्ट, कार्यकारिणी सदस्य आशीष बर्तवाल, नीरू भंडारी, रेखा रतूड़ी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed