फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Worship begins at Bhairavnath Temple

Rudraprayag News: भैरवनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू

Sat, 25 Apr 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 25 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Worship begins at Bhairavnath Temple
रुद्रप्रयाग के केदारनाथ में भैरवमंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर पूजा अर्चना करते पुरोहित - सूचना
अब केदारनाथ धाम में शुरू होगी नित्य आरती
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद प्रथम शनिवार को धाम स्थित भकुंट भैरवनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना शुरू हो गई। इसके साथ ही अब केदारनाथ धाम में भगवान की नित्य आरती भी शुरू हो जाएंगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और जयकारों के बीच दर्शन किए।

शनिवार दोपहर को पुजारी टी गंगाधर लिंग, मंदिर समिति और केदार सभा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में भकुंट भैरवनाथ की पूजा-अर्चना शुरू की गई। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मान्यता के अनुसार भैरवनाथ केदारनाथ धाम के रक्षक देवता हैं और शीतकाल में मंदिर बंद रहने के दौरान क्षेत्र की रक्षा का दायित्व उन्हीं पर होता है। श्रद्धालु यहां दर्शन को विशेष महत्व देते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग/ मुख्य कार्याधिकारी बीकेटीसी विशाल मिश्रा, श्रीकेदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, बीकेटीसी के सदस्य डाॅ. विनीत पोस्ती, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, डीएस भुजवान सहित भैरवनाथ के पश्वा अरविंद शुक्ला, विपिन तिवारी, दीपक पंवार एवं श्री केदार सभा के पदाधिकारीगण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed