फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   workers protested

बकाया वेतन को लेकर भगवती श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
workers protested
रुद्रपुर के श्रम भवन में प्रदर्शन करते श्रमिक। - फोटो : RUDRAPUR
सिडकुल सेक्टर-2 में स्थित भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी के 303 श्रमिकों ने बकाया वेतन के संबंध में सहायक श्रमायुक्त को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कार्यालय परिसर में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को श्रम भवन परिसर में मौजूद श्रमिकों ने कहा कि औद्योगिक न्यायाधिकरण हल्द्वानी ने 2 मार्च 2020 को आदेश में 303 श्रमिकों की छंटनी को अवैध घोषित करते हुए समस्त बकाया भुगतान के साथ कार्य बहाली का आदेश पारित किया है। अभी तक श्रमिकों की कार्यवाही नहीं हुई है और ना ही बकाया वेतन का भुगतान हुआ है।
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन नरेंद्र त्यागी ने बताया कि सहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार के समक्ष श्रमिकों के बकाया का जवाब पत्र दिया है। 150 श्रमिकों पहले ही वेतन लेकर जा चुके हैं। जबकि 50 श्रमिक अन्य कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं। बाकि बचे 103 लोगों का मामला हाईकोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां राहुल सिंह, जितेन्द्र सिंह. मनोज सिंह, लोकेश पाठक, विमल कुमार, मोहित, प्रमोद कुमार, प्रकाश चंद्र, दीपक सिंह, रवि फुलारा, अजय अधिकारी, नरेंद्र सिंह, संतोष कुमार आदि थे। संवाद
श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 25 हजार रुपये करे सरकार
रुद्रपुर। श्रम कानूनों को निष्प्रभावी बनाने और बढ़ते निजीकरण आदि का मजदूर संगठनों ने विरोध किया है। विभिन्न मजदूर संगठनों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही की मांग की है। 11 सूत्री मांग पत्र में 1838 मजदूरों ने हस्ताक्षर किए हैं।
सोमवार को श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन 25 हजार रुपये, बेरोजगारी भत्ता 15 हजार रुपये, लॉकडाउन के पूरे समय में सभी मजदूरों को पूरा वेतन सहित सभी मांगों का निस्तारण किया जाए। वहां मजदूर सहयोग केंद्र के मुकुल, इंकलाबी मजदूर केंद्र के दिनेश चंद्र, एलजीबी से पूरन पांडे, जमन सिंह, भगवती-माइक्रोमैक्स से दीपक सनवाल, एडविक के राजू सिंह, रिद्धि सिद्धि के धीरज जोशी, गुजरात अम्बुज के राम प्रीत, इंटरार्क के उदय सिंह, ऑटो लाइन से जीवन आदि थे। संवाद
रिकवरी के पैसे से शिरडी श्रमिकों को हो रहा बकाया भुगतान
रुद्रपुर। 2019 दिसंबर में शिरडी के सौ श्रमिकों की आधी सैलरी देने पर श्रम विभाग की ओर से शिरडी प्रबंधन की आरसी काटी गई थी। जिसका पांच लाख रुपये प्रबंधन ने सीधे सहायक श्रमायुक्त के खाते में डाला है। सहायक श्रमायुक्त की ओर से चेक के माध्यम से एक-एक करके श्रमिकों की बकाया वेतन का भुगतान किया जा रहा है।

सहायक श्रमायुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि 15 लाख रुपये की आरसी काटे जाने पर पांच लाख रुपये उनके खाते में आए हैं। जिसपर श्रमिकों को चेक के माध्यम से बकाया वेतन देने की शुरूआत कर दी गई है। प्रबंधन की ओर से दस लाख रुपये भी जल्द उनके खाते में आएंगे। जिस पर सौ श्रमिकों का बकाया वेतन दे दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed