{"_id":"5d9101518ebc3e017347775c","slug":"worker-commits-sucide-rudrapur-news-hld3586089104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी अधिकारी ने डांटा तो श्रमिक ने गटका जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी अधिकारी ने डांटा तो श्रमिक ने गटका जहर
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक ने फैक्ट्री अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर जहर खा लिया। उसने जहर खाने की सूचना सिडकुल पुलिस को दी तो आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद युवक की हालत ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
मूलरूप से मिलक रामपुर (रामपुर) निवासी विशाल ट्रांजिट कैंप में किराए में रहने के साथ ही सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। रविवार सुबह उसने फैक्ट्री परिसर में जहर खा लिया। इसके बाद वह फैक्ट्री से निकलकर सिडकुल चौकी के पास चाय की दुकान में पहुंच गया। सिडकुल चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने बताया कि विशाल ने फैक्ट्री अधिकारी पर उसे डांटने का आरोप लगते हुए जहर खाने की बात कही। इसके बाद विशाल को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के बाद हालत सुधरने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। इधर, बताया जा रहा है कि विशाल को कंपनी अधिकारी ने दूसरा काम बताया तो उसने करने में नानुकर की थी। इसके बाद उसे अधिकारी ने डांट दिया था। इससे आवेश में आकर विशाल ने जहर खा लिया था। मामले में विशाल ने कोई तहरीर नहीं दी है।