{"_id":"6a425554459c254fd30e664e","slug":"work-on-developing-badhanital-has-begun-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119373-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बधाणीताल को विकसित करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बधाणीताल को विकसित करने का काम शुरू
Mon, 29 Jun 2026 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 29 Jun 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
3.36 करोड़ से कैफेटेरिया, ग्लास हाउस समेत कई कार्य होंगे
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल बधाणीताल को पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने की दिशा में कार्य शुरू हो गए हैं। 3.36 करोड़ रुपये की लागत से संचालित इस परियोजना के तहत ताल के चारों ओर सुरक्षा दीवार, चेन लिंक फेंसिंग, कैफेटेरिया, ग्लास हाउस, रेलिंग, फुटपाथ और अन्य पर्यटक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
इस निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग को सौंपी गई है। ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरुण गुसाईं ने बताया कि राज्य योजना के तहत 336.52 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में ताल के चारों ओर प्लंब की सुरक्षा दीवार, चेन लिंक फेंसिंग, कैफेटेरिया और ग्लास हाउस के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। परियोजना दिसंबर 2026 को शुरू हुई थी जिसे मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।