फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Women putting green ambassador selected Hrela.

हरेला उगाने वाली महिलाएं चुनी गई ग्रीन एंबेंसडर

Sat, 16 Jul 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 16 Jul 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
Women putting green ambassador selected Hrela.
रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ ब्लाक के खाट गांव में हरेला के तहत कीर्तन-भजन करती महिलाएं। गांव में हरेला उगाया गया और शनिवार को वृहद पौधारोपण भी किया गया। - फोटो : Amar Ujala

कलेक्ट्रेट सहित जनपद के कई इलाकों में हरेला पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जहां जगह-जगह पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया। गांवों में हरेला उगाने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित कर ग्रीन एंबेंसडर भी चुना गया।

विज्ञापन


शनिवार को प्रात: 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर और निकटवर्ती क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जिला जज, जिलाधिकारी डा. राघव लंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, सीडीओ डीआर जोशी, एसडीएम सदर मुक्ता मिश्रा, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ राजीव धीमान सहित विभागीय अधिकारियों ने फलदार व चौड़ी पत्ती के पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन


जनपद में जखोली, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ के कई गांवों में ग्रामीणों व महिला मंगल दलों ने वृहद पौधारोपण किया। इस मौके पर हरेला पर्व के तहत गांवों में महिलाओं की ओर से हरेला से उगी टोकरियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसके आधार पर ग्रीन एंबेसडर चुनी गई। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं और स्कूलों में भी हरेला के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed