फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Women protested

महिलाओं ने हाईवे जाम कर रोकी वाहनों की रफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women protested
रुद्रपुर में हाईवे जाम करने वाली महिलाओं को समझाते कोतवाल। - फोटो : RUDRAPUR
एनएच-74 में स्थित पहाड़गंज क्षेत्र से ट्रंचिंग ग्राउंड को हटाने की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर उतर आईं। उन्होंने हाईवे को जाम कर आधा घंटे तक वाहनों की रफ्तार रोक दी। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं, हंगामे की सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने आक्रोशित महिलाओं को बमुश्किल शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे पहाड़गंज की कई महिलाएं हाईवे स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास एकत्र हुईं। उन्होंने प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए हाईवे को जाम कर दिया। महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में कूड़े के ढेर से हर समय दुर्गंध उठती है। इससे आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। गर्मी शुरू होने पर हवा के साथ कूड़ा-कचरा जहां उनके घरों में घुस जाता है।
विज्ञापन

वहीं गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है। महिलाओं का आरोप था कि नगर निगम ने पूर्व में अस्थाई ट्रंचिंग ग्राउंड होने की बात कहकर यहां जैविक और अजैविक कूड़ा कचरा फेंकना शुरू किया। इसे बाद में हटाने की बात कही गई थी लेकिन आज तक इस दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया है। जबकि नगर निगम को ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए कई एकड़ जमीन मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगने से वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गईं। सूचना पर कोतवाल केसी भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल के आश्वासन पर महिलाएं हाईवे से हटीं। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी।
वापस लौटाईं कूड़े की गाड़ियां
रुद्रपुर। प्रदर्शन के दौरान कूड़ा लेकर पहुंची गाड़ियों के चालकों को भी महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने बिना कूड़ा उतारे चार-पांच गाड़ियों को लौटा दिया। चेतावनी दी उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह नगर निगम के खिलाफ लामबंद होंगी। इसकी जिम्मेदारी निगम अधिकारियों की होगी।

प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश
रुद्रपुर। हाईवे जाम कर यातायात रोकने के मामले को एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को हाईवे जाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कप्तान के निर्देश के बाद पुलिस ने जाम करने वालों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed