फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Woman saved her life by stoning Guldar

गुलदार पर पत्थर मारकर बचाई महिला ने जान

Mon, 07 Sep 2020 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Woman saved her life by stoning Guldar
ग्राम पंचायत सांदर में एक गुलदार ने बकरी को मार डाला। महिला अन्य बकरियों को बचाने लगी तो गुलदार ने महिला पर भी झपट्टा मारने की कोशिश की। गुलदार से जान बचाने के लिए महिला ने उस पर लगातार पत्थर फेंकें तो गुलदार मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सांदर गांव निवासी कुलदीप सिंह बिष्ट की पत्नी सरस्वती देवी गोशाला से 100 मीटर दूर बकरियों को चुगाने गई थी। तभी वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने एक बकरी पर हमला कर उसे मार दिया। ये देख महिला ने अन्य बकरियों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गुलदार ने महिला पर भी झपटा मारने की कोशिश। महिला ने गुलदार पर खूब पत्थर फेंके और शोर मचाया। लगातार पत्थर लगने पर गुलदार मौके से भाग गया। पीड़ित पशुपालक ने बताया कि 5 सितंबर को गुलदार गोशाला तोड़कर उनके दो मवेशी भी मार चुका है। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान भूपेंद्र जगवाण ने वन विभाग से पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की। उधर, बसुकेदार तहसील के डांगी, सिनघाटा, कोटी आदि गांवों में भी लंबे समय से गुलदार की दहशत बनी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन

भालू ने दो लोगों पर हमला कर घायल किया
जोशीमठ/थराली। भालू ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। चमोली जिले के करछी गांव निवासी बुजुर्ग बलवंत सिंह (79) को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। बलवंत सिंह सुबह अपनी छानी में गए थे। तभी झाड़ी में छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर भालू भाग गया। बलवंत सिंह के सिर और बाएं गाल पर गहरे जख्म हो गए हैं। नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र चंद्र बिष्ट ने बताया कि बुजुर्ग को तत्काल उपचार के लिए 15 हजार रुपये दे दिए गए हैं। वहीं थराली तहसील के रतगांव में जंगल में घास लेने गए बृजमोहन (40) पुत्र बच्चीराम को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर भालू भाग गया। डुंगरी के पटवारी राजकुमार सिधवान ने बताया कि कुछ समय बाद जब बृजमोहन घर नहीं लौटा तो परिजनों उसकी खोज की। कुछ दूरी पर वह घायल मिला। परिजन घायल बृजमोहन को सीएचसी थराली लाए, जहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed