फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   woman died from smoke, the husband unconscious.

अंगेठी के धुएं से महिला की मौत, पति बेहोश

Sun, 01 Jan 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 01 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन

जखोली ब्लाक के धारकुड़ी गांव में अंगेठी के धुएं से दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति बेहोश हो गया।

विज्ञापन

शनिवार की रात्रि को सोने से पहले सोहन सिंह पंवार ने कमरे में अंगेठी जलाकर रख दी औ फिर दंपति सो गए।

रविवार सुबह 8 बजे तक भी जब, उनका दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि वृद्ध दंपति अपने-अपने बिस्तर में बेसुध पड़े हुए हैं। दोनों को हिलाने-ढुलाने पर पता देखा कि महिला की मौत हो चुकी हैं।


काफी मशक्कत के बाद वृद्ध पंवार को होश आया। उन्होंने बताया कि ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगेठी जलाई हुई थी और सभी खिड़की व दरवाजे बंद कर रखे थे।

कुछ देर आग सेकने के बाद उन्हें नींद आ गई, जिस कारण अंगेठी का धुआं पूरे कमरे में भर गया। इधर, जिला पंचायत सदस्य महावीर सिंह पंवार ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि पीड़ित दंपति के बेटों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed