{"_id":"6c703cea48d570f226259223b4a5e209","slug":"with-a-drizzle-of-snow-also-fell-in-kedarnath-fuar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में बूंदाबांदी के साथ बर्फ की फुआरें भी गिरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में बूंदाबांदी के साथ बर्फ की फुआरें भी गिरीं
अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 24 Dec 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
यहां अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम माइनस 8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार रात्रि को केदारनाथ में हल्की बारिश के साथ 6 से 8 इंच तक बर्फ गिरी। इधर मौसम के बिगडे़ मिजाज से केदारघाटी के तोषी, त्रियुगीनारायण, तुंगनाथ, मद्महेश्वर सहित चोपता, दुगलबिट, बनियाकुंड और जखोली ब्लाक के हरियाली डांडा की पहाडिय़ों पर बर्फबारी हुई है। इधर जनपद के घाटी क्षेत्रों अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, रतूड़ा, रुद्रप्रयाग में दिनभर सूरज और बादलों की आंखमिचौनी के साथ शीत हवा चलती रही।
जोशीमठ/गोपेश्वर। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रूद्रनाथ, गौरसों बुग्याल और औली सहित जनपद की ऊंची चोटियों पर बृहस्पतिवार तड़के और दोपहर बाद बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती बुधवार रात्रि को भी ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। निचले क्षेत्रों में बारिश न होने से कोरी ठंड पड़ रही है। नगरपालिका की ओर से चमोली बाजार में पांच जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जोशीमठ में भी नगरपालिका की ओर से बाजार में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की गई है।