{"_id":"6102d5758ebc3e5834445c18","slug":"will-fast-for-rural-hospital-from-august-4-rudrapryag-news-drn3859464195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण अस्पताल के लिए चार अगस्त से करेंगे अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण अस्पताल के लिए चार अगस्त से करेंगे अनशन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों का क्रमिक धरना जारी है। उन्होंने आगामी चार अगस्त से आमरण अनशन का निर्णय लिया।
त्रियुगीनारायण मंदिर के समीप धर्मशाला में ग्रामीण बीते 15 जुलाई से अस्पताल की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ऊखीमठ तहसील स्तर पर आंदोलन के प्रति उपेक्षित रवैया अपनाया गया है, जिसके विरोध में आगामी तीन अगस्त को तहसील का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व क्षेपं सदस्य रामचंद्र सेमवाल, विश्वेश्वरी देवी, राजेश भट्ट, महेंद्र सेमवाल, सुदर्शन गैरोला, शिवानी देवी आदि मौजूद थे।
इधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बताया कि त्रियुगीनारायण में अस्पताल खोलने की मांग को लेकर सरकार गंभीर है। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत एक सप्ताह के भीतर स्वयं गांव पहुंचकर विधिवत अस्पताल की घोषणा करेंगे।