{"_id":"56ffe2814f1c1bd875f00108","slug":"who-donated-the-land-for-the-rural-school-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के लिए भूमिदान करने वाले ग्रामीण किए सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के लिए भूमिदान करने वाले ग्रामीण किए सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 02 Apr 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाका (सिल्ली) में स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण द दून स्कूल के प्रधानाचार्य डा. पीटर मैक्लाकिन व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विद्यालय भवन के लिए भूमिदान करने वाले ग्रामीणों को भी सम्मानित किया गया।
शनिवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि द दून स्कूल देहरादून के प्रधानाचार्य डा. मैक्लाकिन ने कहा कि वर्ष 2013 में उत्तराखंड में आई आपदा में बहे व क्षतिग्रस्त स्कूलों के पुनर्निर्माण में उनका स्कूल हरसंभव मदद कर रहा है। उन्होंने तक्षशिला पब्लिक स्कूल के नव निर्मित के निर्माण में योगदान के लिए महिला मंगल दल चाका को नकद पांच हजार रुपये का पुरस्कार भी किया। जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कहा कि आपदा प्रभावित जिले की मदद के लिए बाहरी संस्थाएं आगे आ रही हैं। ऐसे हमें मिलकर सहयोग करना होगा।
इस मौके पर स्कूल भवन निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले रमेश चंद्र, भवानी दत्त, कल्पेश्वरी देवी व कुलदीप कंडारी को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर द दून स्कूल के प्रोजेक्ट मैनेजर अंबिकेश शुक्ला, विंग कमांडर अनुपमा जोशी, डा. मोहन जोशी, तक्षशिला स्कूल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश बेंजवाल, प्रबंधक बलवीर सिंह कंडारी, अध्यक्ष बृजमोहन बेंजवाल, प्रधान भगत सिंह कंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत, रमेश बेंजवाल, मान सिंह झक्वांण, गिरीश बेंजवाल, सुरेंद्र कंडारी आदि मौजूद थे। विदित हो कि इस विद्यालय का भवन आपदा में बह गया था। द दून स्कूल की ओर से 80 लाख में नया भवन बनाया गया है।