फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   water logging in Shivnagar

जलभराव ने नारकीय बना दिया शिवनगर के लोगों का जीवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
water logging in Shivnagar
रुद्रपुर के शिवनगर में जलभराव से बना तालाब। - फोटो : RUDRAPUR
नगर निगम के वार्ड नंबर आठ में पड़ने वाले शिवनगर के लोग जलभराव के कारण नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। शिवनगर में बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण यहां बारिश के दौरान तालाब बन जाता है। इस तालाब से उठने वाली दुर्गंध और संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका से लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन

वार्डवासियों ने कहा कि पार्षद को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कोरोना महामारी के बावजूद नगर निगम के पर्यावरण मित्र नियमित रूप से वार्ड में सफाई के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने शिवनगर के लोगों से जलभराव से आ रही समस्याओं के बारे में बातचीत की तो उन्होंने इस पुरानी समस्या के बारे में अपनी बात रखी।
विज्ञापन

शिवनगर में बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण यहां तालाब बन गया है। तालाब से उठने वाली दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। संक्रामक रोग फैलने की आशंका से लोग डरे हुए हैं। - मनोहर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ में जलभराव कई वर्षों से चली आ रही है बड़ी समस्या है। जनप्रतिनिधियों में इच्छाशक्ति के अभाव के कारण कारण वार्डवासियों को इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। - कुंवरपाल।
शिवनगर के लोग कई बार जलभराव की समस्या के खिलाफ अपनी आवाज उठा चुके हैं। पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधियों को इससे अवगत कराया जा चुका है लेकिन फायदा नहीं हो रहा है। सरोज।
नेताओं को जनसमस्याओं की याद सिर्फ चुनाव के दौरान वोट मांगते समय आती है। चुनाव जीतने के बाद सभी नेता अपने वादे भूल जाते हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। - ओमवती।

निकाय चुनाव में सभी नेता वार्ड नंबर आठ से जलभराव और अन्य समस्याओं को दूर करने की बात कहते हैं लेकिन जलभराव की समस्या आज भी जस की तस है। - माया देवी।
जलभराव के कारण शिवनगर के लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। जलभराव के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद कोई फायदा नहीं हो रहा। - सुरेेश सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed