{"_id":"6a46649635602d628c017f3d","slug":"water-levels-of-the-alaknanda-and-mandakini-rivers-rose-due-to-continuous-rainfall-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119447-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: लगातार बारिश से अलकनंदा-मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: लगातार बारिश से अलकनंदा-मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा
Thu, 02 Jul 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। वहीं चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश होने से अलकनंदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि फिलहाल नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। उधर नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम ने लोगों को नदी किनारे न जाने की अपील की। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि सभी प्रमुख नदियों और गाड़-गदेरों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों और यात्रियों से अपील की कि मानसून के दौरान नदी, नालों और गाड़-गदेरों के किनारे न जाएं और न ही वहां अस्थायी या स्थायी डेरा लगाएं। संवाद