{"_id":"56f950024f1c1bfa02f0020a","slug":"water-corporation-workers-threaten-mass-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम कर्मियों की सामूहिक इस्तीफे की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम कर्मियों की सामूहिक इस्तीफे की धमकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 28 Mar 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित जल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलित कर्मियों ने कहा है कि तीस मार्च तक उन्हें लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को मजबूर होंगे।
पौड़ी। जल निगम के आंदोलनरत अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, एसपी पेटवाल, एससी रमोला और मुनीष करारा ने कहा कि निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मनोज कुमार, बीडी चमोली, महिताब सिंह पटवाल, दलीप सिंह नेगी, मदन सिंह बिष्ट, हरेंद्र भटट और मातबर सिंह आदि मौजूद थे।
रुद्रप्रयाग। राजकीयकरण एवं वेतन संबंधी शासनादेश की मांग को लेकर पेयजल निगम अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति का कार्य बहिष्कार 12वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन में चित्रमणी चमोली, त्रिलोक बिष्ट, कुलदीप कुमार, प्रवीन शाह, अर्जुन, शांता नेगी, विमला डिमरी, एलएस नेगी, भावना पाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
नई टिहरी। जल निगम अधिकारियों और कर्मियों ने नई टिहरी और चंबा स्थित कार्यालय में तालाबंदी कर कर धरना दिया। धरना देने वालों में रमेश भंडारी, देवदास पांडेय, विजय कुमार, रविदत्त चमोली, सोबत सिंह चौहान, गोविंद सिंह, वाणी विलास, विजयपाल सिंह, दुर्गा प्रसाद आदि शामिल थे।
‘वेतन जल्द निर्गत किया जाए’
कोटद्वार। उत्तराखंड पेयजल निगम अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के संयोजक योगेंद्रनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुए धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से जल्द वेतन निर्गत करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि चार महीने से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों और अधिकारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। धरना-प्रदर्शन में संतोष सिंह, आरडीएस नेगी, जीसी ध्यानी, अंकित कंडवाल, संजीव नेगी, दीपक गुसाईं, हर्षपाल सिंह रावत, सुनीता देवी, रतन सिंह, पुष्पा बिष्ट, हेमलता पांडे, कुसुमलता डबराल, रामदत्त धूलिया, हरीश ध्यानी, राजेंद्र सिंह ओली, भूपेंद्र सिंह, नीरज नेगी शामिल थे।