{"_id":"6ab50c5bd3f3b41aa80204a6","slug":"volunteers-spread-the-message-of-river-conservation-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121159-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: स्वयंसेवियों ने दिया नदी संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: स्वयंसेवियों ने दिया नदी संरक्षण का संदेश
Thu, 24 Sep 2026 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो
अगस्त्यमुनि। चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस और विश्व नदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय से मुख्य बाजार तक स्वच्छता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने नदी घाटों की सफाई की।
मुख्य कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाज के बीच मिल-जुलकर रचनात्मक कार्य करने और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की सीख देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अच्छी संगत अपनाने का आह्वान किया। सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने छात्र शक्ति, राष्ट्र शक्ति का संदेश दिया। जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी ने एनएसएस की कार्यप्रणाली और नॉट मी, बट यू के मूलमंत्र की जानकारी दी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हर्षवर्धन बेंजवाल, प्रधानाचार्य हरपाल सिंह कंडारी, गजेंद्र सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी, हीरा सिंह नेगी मौजूद रहे। संचालन बीपी बमोला ने किया।