फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers troubled by drinking water crisis jammed the highway

पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Fri, 09 Apr 2021 10:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by drinking water crisis jammed the highway
केदारघाटी के मैखंडा में पेयजल किल्लत के विरोध में हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPRYAG
पेयजल संकट से जूझ रहे केदारघाटी के ग्राम पंचायत मैखंडा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर जाम लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने यहां शासन-प्रशासन व जलसंस्थान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कहा कि उनका गांव लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहा है, लेकिन अधिकारी समस्या से अवगत होने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

पेयजल समस्या को लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस के साथ ग्रामीण सुबह दस बजे मैखंडा बाजार मेें एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से गांव में पानी का संकट बना हुआ है। वे दूरस्थ स्रोतों से पानी जुटा रहे हैं। ऐसे में लोगों को स्वयं के साथ अपने मवेशियों के लिए पर्याप्त पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। कहा कि शासन, प्रशासन व जलसंस्थान को कई बार समस्या के बारे में मौखिक व लिखित में जानकारी दी गई है, लेकिन सुध नहीं ली जा रही है। जिस कारण उन्हें हाईवे जाम करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। आधे घंटे हाईवे जाम करने के बाद सूचना पर जलसंस्थान के अधिकारियों ने मोबाइल पर संपर्क कर ग्रामीणों को समस्याएं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। कहा कि जल्द समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में नंद लाल, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, विक्रम लाल सहित अन्य सभी ग्रामीण उपस्थित थे। इधर, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया कि संबंधित जेई से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed