फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers sitting on dharna against NH and working organization

एनएच और कार्यदायी संस्था के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण

Fri, 23 Jul 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers sitting on dharna against NH and working organization
केदारघाटी के मैखंडा व शेरसी में एनएच व ऑलवेदर रोड परियोजना की कार्यदायी संस्था के खिलाफ ग्रामीणों का धरना 25वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए शासन, प्रशासन और एनएच पर आंदोलन की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नारेबाजी कर एनएच व कार्यदायी संस्था के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वे ऑलवेदर रोड परियोजना का विरोध नहीं कर रहे हैं। जिस तरह से मानकों के इतर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया गया है, वह विकास के बजाय विनाश का कारण बन रहा है। कार्यदायी संस्था ने ग्राम व वन पंचायत की सहमति के बिना छह माह वन क्षेत्र में भारी कटान कर रास्तों, पेयजल लाइन को क्षति पहुंचाई गई। शिकायत पर प्रशासन व एनएच ने सुधारीकरण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की है। उन्होंने प्रभावितों को मुआवजा देने, घटिया निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अन्यथा ग्रामीण आमरण अनशन के लिए भी बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन व एनएच की होगी। इस मौके पर विक्रम लाल, रमेश लाल, प्रताप, बृजलाल, प्रेम सिंह, अनिल कुमार, माणिक लाल, हर्ष प्रकाश, पवन कुमार, पूरण लाल, प्रेमलाल अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed