फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers protested against the construction of a bypass above Semi village.

Rudraprayag News: सेमी गांव के ऊपर बाईपास निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sat, 20 Dec 2025 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 20 Dec 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the construction of a bypass above Semi village.
बोले, सड़क निर्माण से बोल्डर और मलबा गिरने से आबादी को खतरा
विज्ञापन

गुप्तकाशी। कुंड–गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर सेमी गांव के ऊपर प्रस्तावित बाईपास सड़क निर्माण को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध किया। मार्ग निर्माण का कार्य हाल ही में शुरू हुआ था जिसे लेकर ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ठीक ऊपर से सड़क निर्माण से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा आबादी की ओर आने का खतरा बना है।

ग्रामीण मदन सिंह रावत और सभासद पूनम बिष्ट ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य बिना किसी पूर्व सूचना के शुरू कर दिया गया। पहाड़ी की कटिंग आबादी वाले क्षेत्र के ठीक ऊपर की जा रही है जिससे पूरे गांव पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं गांव के बच्चे नर्सरी से लेकर महाविद्यालय तक केदारनाथ हाईवे से रोजाना आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य पर पुनर्विचार कर जन सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed