फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers protest in collectorate for road construction

सड़क निर्माण के लिए कलक्ट्रेट में गरजे ग्रामीण

Mon, 20 Sep 2021 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest in collectorate for road construction
जसोली-जीआईसी चमकोट मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जसोली के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट रुद्रप्रय - फोटो : RUDRAPRYAG
रानीगढ़ पट्टी में जसोली-जीआईसी चमकोट मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर जसोली के ग्रामीणों ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई न होने पर 21 सितंबर से श्रमदान कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की बात भी कही।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अर्चना चमोली के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि स्वीकृत मोटर मार्ग के निर्माण के प्रति शासन, प्रशासन व विभाग उदासीनता बरत रहा है। ग्रामीणों द्वारा कई बार अवगत कराने पर भी अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि वे मोटर मार्ग निर्माण के लिए कई बार विभाग के चक्कर लगा चुकी हैं लेकिन सड़क निर्माण के बजाय मामला वन भूमि में लटका होना बताया जा रहा है। मार्ग के अभाव में ग्रामीणों को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन चमोली का कहना था कि स्वीकृत मोटर मार्ग में दलित बस्ती को भी शामिल नहीं किया गया है। यह सड़क बनती है तो क्षेत्रीय जनता को पैदल दूरी नापने से निजात मिलने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल व आंगनबाड़ी तक पहुंचने में आसानी होगी। वहीं मौके पर उत्तराखंड क्रांतिदल के मोहित डिमरी ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। वहीं, जिलाधिकारी मनुज गोयल का कहना है कि मोटर मार्ग की फाइल नोडल कार्यालय से केंद्र सरकार को भेज दी गई है। प्रदर्शन में त्रिलोक चौधरी, दिनेश रावत, रामलाल, बिंदी लाल, पुष्कर लाल, रमेश मैठाणी, हरीश मैठाणी, ज्योति देवी, मदन लाल, मनोरी लाल, दीपक लाल, भगत चौहान समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed