फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Villagers protest against NH and executive body

एनएच और कार्यदायी संस्था के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 22 Jun 2021 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against NH and executive body
केदारघाटी की ग्राम पंचायत सेसरी के ग्रामीणों ने मांगों को लेकर एनएच के खिलाफ धरना दिया। उनका कहना था कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे चौड़ीकरण के नाम पर अवैध खनन व पेड़ काटकर ग्रामीणों के जल, जंगल और जमीन को तबाह कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड-लोनिवि व कार्यदायी संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान कार्यदायी संस्था ने ग्राम पंचायत व वन पंचायत सेरसी की अनापत्ति बिना गांव के रास्तों, जंगल, पानी के स्रोत को क्षति पहुंचाई है। साथ ही टिन शेड का निर्माण भी कर दिया। उन्होंने प्रशासन से एनएच व कार्यदायी संस्था से गांव के टूटे रास्ते व क्षतिग्रस्त पेयजल स्रोत की मरम्मत की मांग की है। धरना देने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयनारायण नौटियाल, प्रमोद नौटियाल, अशोक सेमवाल, अरविंद सेमवाल, श्रीकृष्ण सेमवाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed